आंध्र प्रदेश में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं नक्सली
एक नक्सली शिविर से हथियारों और गोला-बारूद के भारी जखीरे को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के दो दिनों बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक आर.आर.गिरीश कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नक्सली बड़े हमलों की योजना बना रहे हैं।
आंध्र के एक तटीय गांव से 3,000 हथगोले और रॉकेट लांचर बनाने के लिए पर्याप्त कल-पुर्जो की बरामदी से चौकóो हुए पुलिस प्रमुख ने जनता से अपील की है कि वह नक्सलियों की किसी भी गतिविधि या उनके हथियारों और गोला-बारूद के जखीरों के बारे में पुलिस को सूचित करे।
पुलिस प्रमुख ने वेस्ट गोदावरी जिले के तानुकू मंडल के पास पैदीपारू गांव में एक घर से शनिवार को बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद के भारी जखीरे को मीडिया के सामने प्रदर्शित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications