राजस्थान में बस नदी में गिरी, 26 मरे
बस में झालावाड़ के मदर इंडिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के 60 छात्र और कर्मचारी सवार थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन के भ्रमण के बाद ये लोग वापस लौट रहे थे। दुर्घटना सवाई माधोपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर हुई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आईएएनएस को फोन से बताया कि सुबह 3.30 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई। टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की बस पुल से मोरेल नदी में गिर गई। बचाव कार्य जारी हैं और अब तक 26 शव बरामद हो चुके हैं।
घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications