दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने फातिमा मीर के निधन पर शोक जताया
पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की मित्र और जीवनी लेखक मीर की मौत शुक्रवार को डरबन के एक अस्पताल में हुई। वह 81 वर्ष की थीं।
एक संदेश में जैकब जुमा ने कहा, "मैं उनकी दो पुत्रियों, मित्रों और साथियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारे प्रेम, समर्थन और प्रार्थना की इस समय उनको जरूरत है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की नेता ने अपना जीवन स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष को समर्पित कर दिया। उन्होंने डरबन में अफ्रीकी और भारतीय मूल के लोगों के बीच संबंध सुधारने के लिए भी काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications