रैली में मायावती ने साधा बाबाओं पर निशाना
योगगुरु बाबा रामदेव का नाम लिए बगैर मायावती ने कहा कि हमारे देश में कुछ बाबा जनता को पहले कसरत कराते हैं और बाद में अपने नुस्खे बेचकर पैसे कमाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की दो तिहाई आबादी गांवों में बसती है। ये लोग खेत खलिहानों में पसीना बहाते हैं। इनकी कसरत तो यूं ही हो जाती है। ऐसे में उन्हें बाबाओं द्वारा बताई गई कसरत करने की कोई जरूरत नहीं है।
बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन बाबाओं से सावधान रहें और इनके चक्कर में आकर अपनी मेहनत की कमाई को न लुटाएं। मायावती ने कहा कि कुछ बाबा तो जनता को कसरत कराने और अपने चेलों के सहारे अब राजनीतिक पार्टियां बनाने की फिराक में भी लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।
*












Click it and Unblock the Notifications