नोटों की माला पहनकर विवाद में फंसी मायावती

विरोधी दलों ने आरोप लगाया है कि रैली के दौरान मंच पर मायावती ने जो भव्य माला पहनी वह नोटों की है। पूरी माला को हजार-हजार रुपये के नोटों से गूंथा गया था।

प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि मायावती ने जो माला पहनी वह साफ तौर पर हजार-हजार रुपये के नोटों की करोड़ों रुपए की माला है। आयकर विभाग और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तत्काल इसका संज्ञान लेकर मामले की जांच करे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के मंत्रियों ने धन उगाही करके यह माला तैयार करवाई है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मायावती के गले में करोड़ों रुपये के नोटों की माला देखकर एक बार फिर से यह बात सामने आ गई है कि बसपा की हर रैली और कार्यक्रम धन उगाही के लिए होता है।

उन्होंने कहा कि बसपा स्पष्ट करे कि ये कौन से ऐसे दुर्लभ फूल हैं जो हजार-हजार रुपये के नोटों जैसे दिखते हैं। बसपा की तरफ से अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

सूत्रों को मुताबिक मायावती को जो माला पहनाई गई वह बसपा की कर्नाटक इकाई द्वारा तैयार करवाकर लाई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+