महिला विधेयक पर अपने रूख से लोगों को नहीं रिझा पाए लालू
लालू ने रविवार को अपनी छपरा यात्रा के दौरान महिलाओं को विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने को लेकर लोगों की राय जाननी चाही। उन्होंने इस दौरान कहा कि इस विधेयक को उनकी लाश पर से गुजरना होगा।
पटना की संगीता सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। यह एक बहकावे वाली राजनीति है।
झारखण्ड को बिहार से अलग किए जाने के मामले पर एक गैर सरकारी संगठन की कार्यकर्ता कंचन बाला ने कहा," इस तरह की राजनीति करने का यह लालू का पुरान शगल है। बिहार विभाजन से पहले उन्होंने कहा था कि झारखण्ड राज्य का गठन उनकी लाश पर होगा, लेकिन अलग राज्य के रूप में झारखण्ड बन गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications