कजाकिस्तान में बाढ़ से 33 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि झिलबुलाक गांव में एक बांध टूट गया। इस गांव की आबादी 820 बताई गई है। खिजिल-आगाश गांव में भी एक बांध के टूटने की खबर है।
आपात मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "शनिवार को 33 शव बरामद किए गए। इनमें 16 महिलाएं, 10 पुरुष और सात बच्चे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications