पाकिस्तान के हवाई हमले में 15 तालिबान आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि ओरकजई कबायली जिले में हुए हवाई हमले में आतंकवादियों के आठ ठिकाने और गोला बारूद का एक भंडार नष्ट हो गया।
अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्रोतों से हमें आतंकवादियों के मरने और कई के घायल होने की सूचना मिली है।
लड़ाकू विमानों ने दो आतंकवादी कमांडरों हाजी नसरूल्ला और अख्तर जान के घरों और समीप स्थित एक स्कूल की इमारत को निशाना बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications