माया को 'जिन्दा देवी' मान भक्‍त चला दर्शन को

Mayawati
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के फतेहगंज थाना के तहत आने वाले गांव रमजीपुर के सौखीलाल पर भक्ति का ऐसा जुनून चढ़ा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती को 'जिन्दा देवी' मान लिया है। यही नहीं उन्होंने उनका दर्शन करने के लिए लखनऊ तक लेट-लेट कर जाने की ठान ली है।

सौखीलाल श्रीवास मुख्यमंत्री मायावती के बड़े भक्त हैं। उन पर भक्ति का जुनून इस कदर चढ़ा कि उन्होंने मायावती को 'जिन्दा देवी' और उनके 5 कालीदास मार्ग स्थित 'सरकारी आवास' को 'तीर्थ स्थल' मान लिया। उन्होंने महुआ गांव के कल्याणी देवी मन्दिर से 11 मार्च को लखनऊ तक की जमीन पर लेट कर यात्रा शुरू कर दी है। उनकी मदद के लिए डिंगवाही गांव निवासी एक रिश्तेदार कल्लू साइकिल पर खाने-पीने का सामान लेकर चल रहा है।

पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य खबरें

अब तक तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका मुख्यमंत्री का यह भक्त रविवार को बांदा शहर से आगे निकल गया। सौखीलाल बताता है कि उसकी कोई मांग नहीं है। विधानसभा चुनाव से पूर्व मन्नत मांगी थी कि बहन जी के मुख्यमंत्री बनने पर वह सरकारी आवास '5 कालीदास मार्ग' को 'तीर्थ स्थल' मान कर बहुजन समाज की 'जिन्दा देवी' के दर्शन करने लखनऊ धरती पर लेट-लेट कर जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी के बांदा कार्यालय प्रभारी पेंटर गोरेलाल सुमन का कहना है कि सौखीलाल समर्पित कार्यकर्ता है। उसकी भावनाओं से विशेष कार्याधिकारी 'ओएसडी' अमरनाथ भास्कर को अवगत करा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+