मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
सीतापुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चौकी प्रभारी विश्वनाथ यादव ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना महुनी रेलवे स्टेशन के निकट आज (सोमवार) शाम उस वक्त हुई जब लखनऊ की तरफ से मुरादाबाद जा रही एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पलट गए हैं जबकि तीन पटरी से उतरे हैं। यादव ने कहा कि हादसे के चलते रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से इस व्यस्त रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रेलमार्ग को ठीक कर रहे हैं। बहुत जल्द रेलगाड़ियों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications