भारत-पाक को हर हाल में टकराव बंद करना चाहिए : मुशर्रफ
समाचार पत्र 'सिएटेल टाइम्स' ने मुशर्रफ के हवाले से कहा है, "हमें हर हाल में इस टकराव को बंद कर देना चाहिए। हमें दुनिया की बेहतरी के लिए शांति बहाली पर काम करना चाहिए, क्योंकि दुनिया हमें परमाणु के एक चरमबिंदु के रूप में मानती है।"
मुशर्रफ रविवार को वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुशर्रफ ने इस बात से इंकार किया कि पाकिस्तान ने भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। मुशर्रफ ने कहा कि यह मुंबई हमले के बाद की उच्च प्रतिक्रिया थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों पर आरोप लगाया था।
मुशर्रफ ने भी बलूचिस्तान प्रांत सहित पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का भारत पर आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications