अगली सचिव स्तरीय वार्ता इस्लामाबाद में होने के संकेत
कृष्णा ने यहां आयोजित भारत-अफ्रीका सम्मेलन के मौके पर कहा, "पाकिस्तान के विदेश सचिव बातचीत के लिए यहां आए थे। इसलिए भारतीय विदेश सचिव अगली बातचीत के लिए पाकिस्तान जा सकती हैं। इस तरह हम कदम दर कदम आगे बढ़ेंगे।"
संवाददाताओं ने जब भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के बारे में पूछा तो कृष्णा ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस्लामाबाद के साथ सचिव स्तर की बातचीत आयोजित कर विश्वास बहाली की एक पहल की है।"
कृष्णा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि विदेश सचिव निरूपमा राव इस महीने के अंत में या अगले महीने के प्रारंभ में इस्लामाबाद जा सकती हैं।
ज्ञात हो कि राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच 25 फरवरी को नई दिल्ली में बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान नई दिल्ली की ओर से भारत में हुए विभिन्न हमलों से संबंधित पाकिस्तानी तत्वों से जुड़े तीन दस्तावेज सौंपे गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान से कहा गया था कि वह सीमा पार आतंक को लेकर भारत की चिंताओं को दूर कर विश्वास का माहौल कायम करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications