विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में स्थित एक मंदिर के पुजारी को 30 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने के कथित आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विक्षिप्त महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने वाले पुजारी को पुष्प विहार के समीप साकेत से रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुजारी ने चार फरवरी को महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) एच.जी.एस. धालीवाल ने संवाददाताओं को बताया, "पीड़ित महिला के भाई से हाथापाई करने के बाद 38 वर्षीय संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया।"

धालीवाल ने बताया कि जब तिवारी पीड़ित महिला के भाई के साथ हाथापाई कर रहा था उसी समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो यह बात सामने आई कि तिवारी ने महिला के साथ उसके ही घर में लगभग डेढ़ महीने पहले दुष्कर्म किया था।

महिला ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की थी, उसके बाद से ही तिवारी फरार चल रहा था।

धालीवाल ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने शर्मिंदगी की वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी लेकिन जब उसके भाई ने रविवार को तिवारी को साकेत क्षेत्र में देखा, तो उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+