चण्डीगढ़ में कॉलेजों की शिक्षण व्यवस्था हाईटेक होगी
नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग की शुरूआत के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 'विजन 2010' के दस्तावेजों को भी इन कॉलेजों में वितरित किया गया है।
चण्डीगढ़ के उच्च शिक्षा निदेशक अजय शर्मा ने बताया, "हमारा उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन की स्थितियों के लिए जागरुक करना है। विजन 2010 के दस्तावेजों के माध्यम से कॉलेजों की शिक्षा में विभिन्न सुधारों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।"
उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर है। छात्र समितियों को पर्यावरण जागरुकता, धरोहरों के संरक्षण, सामुदायिक स्वच्छता और सफाई, नशा मुक्ति के लिए कॉलेज परिसरों में जागरुकता फैलाने के लिए गठित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications