चण्डीगढ़ में लावारिस बैग से पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात में चण्डीगढ़ स्थित सेक्टर 17 में एक सफाईकर्मी को पॉलिथीन के एक थैले में एक पिस्टल और करीब 20 कारतूस मिले। पता चलने पर एक दुकानदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है और खोजी कुत्तों की सहायता से सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।"
उन्होंने कहा,"इसमें समाज विरोधी तत्वों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications