पश्चिम बंगाल में केवाईकेएल का प्रमुख गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात में केवाईकेएल के 57 वर्षीय प्रमुख एन. टॉम्बा उर्फ कोईरेंग को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया।
दार्जिलिंग के पुलिस प्रमुख डी.पी. सिंह ने बताया,"हमने केवाईकेएल के प्रमुख सहित तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक सेटेलाइट फोन, एक लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया है।"
उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग में स्थित कुर्सियांग से टॉम्ब आतंकी गतिविधियों का संचालन करता था।
सूत्रों ने बताया कि टॉम्ब बहुत दिनों से फरार था। उसके खिलाफ सुरक्षा बलों पर हमला करने सहित कई मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications