एंटनी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी तीसरी बार राज्यसभा के लिए मैदान में उतरे हैं।
एंटनी ने कहा, "पहले की तरह मैं दिल्ली में राज्य के हितों लिए काम करूंगा। "
एंटनी ने सोमवार को केरल विधानसभा सचिव पी.डी.राजन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
गौरतलब है कि केरल से राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारिख 16 मार्च है , जबकि चुनाव 26 मार्च को होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications