विश्व की सबसे मोटी महिला बनने की चाह
इसके लिए डोना को हालांकि अपना वजन 450 किलोग्राम तक पहुंचाना होगा। इसके लिए उनका प्रयास जारी है। वह रोजाना 12,000 कैलोरी ग्रहण करने के लिए बड़ी मात्रा में खाना खाती हैं।
डोना को सुशी खाना पसंद है और वह एक बार में 70 सुशी खा सकती हैं। डोना का नाम विश्व कप की सबसे मोटी मां होने के नाते गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में दर्ज है।
एक साधारण कद-काठी वाले इंसान से छह गुना बड़े आकार वाले कपड़े पहनने वाली डोना खाने-पीने पर एक सप्ताह में 750 डॉलर खर्च करती हैं।
मजेदार बात यह है कि डोना एक वेबसाइट भी चलाती हैं। लोग उन्हें इस वेबसाइट पर फास्ट फूड खाते हुए देखने के लिए बकायदा शुल्क अदा करते हैं।
डोना बताती हैं कि 14 से 18 वर्ष की आयु के बीच उनका वजन गिरा था लेकिन वह उससे खुश नहीं थीं।
बकौल डोना, "मैं डाइटिंग से तंग आ गई थी। मैं इसे जारी नहीं रख सकती थी क्योंकि मेरे दिमाग में हर वक्त खाना हावी रहता था। मुझे खाना पसंद है और लोगों को मुझे खाता हुआ देखना पसंद है। वे इसी बात के लिए पैसे अदा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications