पचौरी को हटाने के प्रयासों के खिलाफ लड़ेगा भारत : जयराम रमेश

रमेश ने राज्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "हम आईपीसीसी के साथ हैं। हम पचौरी को अध्यक्ष पद से हटाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगे।"

रमेश ने हालांकि कहा कि हिमालय के ग्लेशियरों के के पिघलने और उनके 2035 तक पूरी तरह गायब हो जाने के संबंध में आईपीसीसी द्वारा पेश चौथी रिपोर्ट गलत आंकड़ों या नमूनों पर आधारित थी।

रमेश ने कहा, "ग्लेशियरों के पिघलने के पारे में आईपीसीसी ने जो सबूत पेश किए हैं वे उन मानकों पर खरे नहीं उतरते जिन्हें लेकर आईपीसीसी अपनी बात रखना चाहती है। आईपीसीसी सबूतों को ठीक तरीके से पेश नहीं कर पाई। इस संबंध में हमारी आपत्ति को सही ठहराया गया है और हमें इस की पुष्टि की भी की गई है।"

हिमालय के ग्लेशियरों के पिघलने के संबंध में वर्ष 2007 के अपने एक रिपोर्ट के कारण आईपीसीसी विवादों के घेरे में आ गई है। जनवरी में इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद से ही आईपीसीसी पर अपने काम में लापरवाही बरतने और गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लग रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+