नक्सली इलाकों में कुओं के पानी से परहेज की हिदायत
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह हिदायत ऐसे समय दी गई है जब राज्य के विभिन्न हिस्सों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा विस्तृत कर दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जंगली रास्तों को समझने और बारूदी सुरंगों से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों को स्थानीय लोगों से मदद लेने की सलाह दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराना कार्रवाई का उद्देश्य है।
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छह शिविरों को नष्ट कर दिया और कुछ स्वयंभू नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार करने के साथ ही बड़े पैमाने पर हथियार जब्त किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications