दिल्ली में भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन शुरू
इस सम्मेलन में दोनों पक्षों की तरफ से व्यापार योजनाओं के लिए काम से कम 10 अरब डॉलर के आर्थिक मसौदों को नवीनीकृत किया जाएगा।
सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कृष्णा ने कहा, "हम परस्पर फायदे के लिए भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक संबंधों को सकारात्मक रूप से स्थापित करना चाहते हैं।"
इस सम्मेलन में 34 अफ्रीकी देशों के 380 व्यवसायी और राजनीतिक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
कृष्णा ने कहा कि भारत सरकार अपने अफ्रीकी साझेदारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और निजी क्षेत्र के भारतीय कारोबारी भी इसका समर्थन करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications