दूतावासों की सुरक्षा कड़ी करेगा भारत : कृष्णा
भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे कृष्णा ने पत्रकारों से कहा, "हमने अफगानी सरकार से बातचीत की है। हम अंतिम सुरक्षा रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारतीय दूतावासों की सुरक्षा कड़ी की जा रही है।"
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार आतंकवादी अफगानिस्तान में भारतीयों और भारतीय दूतावास व महावाणिज्यदूतावासों पर हमले की योजना बना रहे हैं।
उल्लेखनीय है विगत 26 फरवरी को काबुल में हुए आतंकवादी हमले में सात भारतीय मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications