मप्र में निरक्षर महिलाएं भी बन सकेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

प्रदेश में अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं तय की गई थी। जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए इस योग्यता को घटाकर पहले आठवीं और फिर पांचवीं कर दिया गया था। इसके बावजूद जब महिलाएं नहीं मिलीं तो निर्णय लिया गया कि साक्षर महिलाओं की ही नियुक्ति कर दी जाए। कई इलाकों में साक्षर महिलाएं भी नहीं मिलीं तो यहां निरक्षर महिलाओं की नियुक्ति का फैसला ले लिया गया।

केंद्र सरकार ने प्रदेश में 9691 अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र और 9820 अतिरिक्त उप आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इसके लिए सितंबर 2009 से नियुक्तियां चल रही हैं लेकिन कई इलाकों में साक्षर महिलाएं भी नहीं मिलीं। इसे देखते हुए विभाग ने नियमों में ढील देने का निर्णय लिया है। इसके तहत यहां निरक्षर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+