इजरायल यूएन प्रमुख, ईयू दूत को गाजा में प्रवेश की अनुमति देगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि बान और एश्टन को गाजा में प्रवेश की अनुमति विशेष अनुरोध पर दी गई है।
ईयू की विदेश और रक्षा मामलों की शीर्ष प्रतिनिधि एश्टन का दौरा रविवार से आरंभ होने की योजना है।
मून की योजना 27 मार्च को लीबिया में अरब लीग के नेताओं से मिलने की है।
उल्लेखनीय है कि इजरायल ने वर्ष 2008 में हमास के गाजा में नियंत्रण स्थापित करने के बाद से इस तटीय इलाके की नाकेबंदी कर दी है। हाल ही में आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकेल मार्टिन को इजरायली क्षेत्र से गाजा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications