निलंबित सांसदों को मार्शलों ने किया बाहर

तीन बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे जब शुरू हुई तो समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सभी सातों सदस्य सदन में नारेबाजी ही कर रहे थे। कार्यवाही शुरू होते ही सभापति डा. हामिद अंसारी ने इसी बीच बहस की शुरुआत करने के लिए विपक्ष के नेता अरुण जेटली का नाम पुकारा।

इसके बावजूद जब सातों सदस्य शांत नहीं हुए तो सभापति को इन सदस्यों को सदन से बाहर करने के लिए मार्शलों का सहारा लेना पड़ा। मार्शलों ने एक-एक कर सभी सातों सदस्यों को सदन से बाहर किया। ये सदस्य थे- सपा के कमाल अख्तर, वीरपाल सिंह यादव, आमीर आलम खान और नंदकिशोर यादव, जद (यु) के एजाज अली, लोजपा के सबीर अली और राजद के सुभाष यादव।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+