मां, पत्नी और बेटी को जिंदा जलाकर मारा
पुलिस के अनुसार घटना गड़ावल थाना क्षेत्र के मडाईन गांव की है, जहां सोमवार देर रात हरिशंकर (30) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सोनकली (25), मां कटोरी देवी (50) और बेटी गुड़िया (2) पर मिट्टी तेल छिड़ककर जला दिया और मौके फरार हो गया।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गंभीर रूप से झ्झुलसी तीनों पीड़ितों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मंगलवार को तीनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हरिशंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications