केरल शुरू कर सकता है समुद्री विमान सेवा
तिरुवनंतपुरम, 9 मार्च (आईएएनएस)। पयर्टन बढ़ाने के लिए केरल सरकार समुद्री विमान सेवा शुरू कर सकती है।
राज्य के पयर्टन मंत्री कोदियेरी बालाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि प्रस्तावित परियोजना के व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है जिनमें इसके कारण प्रदूषण और मछली पकड़ने पर पड़ने वाले असर शामिल हैं।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक वी. एन. वासवन के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में उन्होंने कहा कि अध्ययन की रपट आने के बाद इसके लिए एक नई कंपनी का गठन किया जा सकता है। यह सेवा अभी कनाडा, मालदीव और फिलीपींस जैसे देशों में है।
उन्होंने कहा कि समुद्री विमान सेवा शुरू होने से पर्यटक किसी भी बड़े हवाई अड्डे पर जा सकते हैं और किसी भी जिले की यात्रा कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications