भारत का किसी अफ्रीकी देश से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है : थरूर
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारत का अफ्रीका के किसी अन्य देश से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
'इंडिया एंड अफ्रीका : एन इमर्जिग पार्टनरशिप' (भारत और अफ्रीका : उभरती साझेदारी) विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी के समापन समारोह में थरूर ने कहा, "भारत की अफ्रीका नीति अपने बल पर खड़ी है। हमारा किसी के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।"
थरूर ने कहा, "अफ्रीका के साथ अपने संबंध के लंबे इतिहास को देखते हुए हमें कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है।"
थरूर ने कहा कि आजादी के बाद प्रथम कुछ दशकों में भी भारत ने अफ्रीकी राष्ट्रों को तीन अरब डालर का रियायती ऋण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications