आईआईटी छात्रा की हत्या में दोस्त गिरफ्तार

आईआईटी-दिल्ली की 22 वर्षीय यह छात्रा गौरव के साथ शिमला आई थी। दोनों यहां एक ही होटल में ठहरे हुए थे। छात्रा शनिवार को होटल में मृत पाई गई थी। इस घटना के बाद गौरव फरार हो गया था। शक की सुई शर्मा के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी।
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने कहा, "आईआईटी छात्र गौरव शर्मा को रविवार को हरियाणा के जगधारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने कहा कि मृत युवती की पहचान प्रगति के रूप में की गई है, जो आईआईटी-दिल्ली में तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
शर्मा ने कहा कि गौरव और प्रगति शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे स्थानीय होटल 'राशिक' पहुंचे थे। शनिवार की सुबह होटल के कर्मचारियों ने युवती को मृत पाया था जबकि गौरव लापता था।
शर्मा ने बताया कि प्रगति पटना की रहने वाली थी और गौरव उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मणिकापुर का रहने वाला है। पुलिस ने आईआई-रूड़की के प्रधानाचार्य से बात की है। शर्मा ने कहा कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने प्रगति का लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें दोनों की तस्वीरें हैं। होटल से पुलिस ने दो चाकू और एक टूटी हुई शराब की बोतल भी बरामद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications