पुणे धमाका: सिमी, आईएम ने ली जिम्मेदारी

पुणे के पुलिस आयुक्त ने कहा कि सिमी और इंडियन मुजाहिदीन ने पुणे की जर्मन बेकरी के बाहर 13 फरवरी को हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। विस्फोट में 16 लोग मारे गए थे।
पढ़ें- पुणे ब्लास्ट में हुआ आरडीएक्स का इस्तेमाल
सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें इससे संबंधित दो पत्र प्राप्त हुए हैं। ये पत्र संभवत: इन्हीं दोनों संगठनों से आए हैं, लेकिन उन्होंने उनके नामों का जिक्र नहीं किया।
इससे संबंधित एक घटनाक्रम में एक आतंक निरोधी अदालत ने विस्फोट स्थल के दृश्यों को प्रसारित करने के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया पर रोक लगाने का एक आदेश पारित कर दिया। पुलिस के एक वकील ने अदालत से आग्रह किया था कि घटना स्थल के फुटेज का प्रसारण जांच को प्रभावित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications