सेंसेक्स में 2 अंकों की मामूली गिरावट (लीड-1)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 8.13 अंकों की वृद्धि के साथ 16,264.10 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.40 अंक की वृद्धि के साथ 4,859.00 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट आई। मिडकैप 25.17 अंक गिरकर 6305.06 पर और स्मॉलकैप 14.03 अंक गिरकर 7,980.95 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के कुल 13 में से सात सेक्टरों में तेजी जबकि छह में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications