बजट में नए ट्रेनों की भरमार

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने दुरंतो की तरह इस बार जन्मभूमि और कर्मभूमि श्रृंखला से नई रेलगाड़ियाँ चलाने की घोषणा की है.
बुधवार को संसद में पेश रेल बजट में 54 नई रेलगाड़ियाँ और कई अन्य ट्रेनों के ठहराव में विस्तार की घोषणा की गई.
इसके अलावा दस नए दुरंतो एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है. इनमें से मुख्य हैं....
मुंबई - सिकंदराबाद
पुणे - हावड़ा
जयपुर- मुंबई
चेन्नई - कोयम्बटूर
अपने राज्य से बाहर जाकर मज़दूरी करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए तीन नए कर्मभूमि एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है. इसमें सारे डिब्बे सामान्य श्रेणी के होंगे. ये हैं..
दरभंगा- मुंबई
गुवाहाटी- मुंबई
नई जलपाईगुड़ी- अमृतसर
एक जन्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है. यह अहमदाबाद से उधमपुर के बीच हफ़्ते में एक बार चलेगी.
ममता बनर्जी ने भारत के मुख्य तीर्थस्थलों और पर्यटक स्थलों को जोड़ने के लिए भारत तीर्थ एक्सप्रेस के नाम से 16 नई रेलगाड़ियाँ चलाने की घोषणा की. ये रेलगाड़ियाँ जिस जगह से चलेगी, वापस उसी जगह पर आकर ख़त्म होंगी.
जिन अहम स्टेशनों से इसकी शुरुआत होगी वे हैं,- हावड़ा, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल और मदुरै. हावड़ा और मदुरै से पाँच-पाँच, पुणे से दो, भोपाल से दो और मुंबई और अहमदाबाद से एक-एक तीर्थ एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है.
सुल्तानपुर- मुंबई
सुल्तानपुर- अज़मेर
आसनसोल- दीघा
हावड़ा- पॉंडिचेरी
कोलकाता- अज़मेर
कोलकाता- अनंतपुर
पुणे- हरिद्वार
राजगीर - हावड़ा
नागरकोईल- बंगलौर
भुवनेश्वर - बंगलौर
पुणे- एर्नाकुलम
कोयम्बटूर- तिरुपति
कोल्हापुर- सोलापुर
मदुरै- तिरुपति
संभलपुर- हावड़ा
अहमदाबाद- आगरा
गांधीधाम - अहमदाबाद
ग्वालियर- पोरबंदर
टाटा नगर- हटिया
मीराज- पंढरपुर












Click it and Unblock the Notifications