117 नई ट्रेनें जल्द चलेंगी: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee

भारत की रेल मंत्री ममता बनर्जी ने संसद में रेल बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि जिन 120 नई रेलगाड़ियों की पिछले रेल बजट में घोषणा हुई थी उसमें से 117 जल्द ही चलने लगेंगी और इस साल रेलवे लाइनों का 1000 किलोमीटर का जाल बिछाया जाएगा.

ममता बनर्जी ने 14 लाख रेलवे कर्मचारियों का ज़िक्र करते हुए ज़ोर देकर कहा कि भारतीय रेल का निजीकरण नहीं किया जाएगा. लेकिन उन्होंने साथ ही भारतीय रेलवे मिशन - 2020 की बात करते हुए निजी क्षेत्र और औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया कि वे सरकार के साथ मिलकर रेल लाइनों का जाल बिछाने और कामकाम संभालने में सहयोग दें.

उनका कहना था कि नया बिज़नेस मॉडल तैयार करना होगा ताकि सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस क्षेत्र में विस्तार कर सकें. ममता बनर्जी का कहना था कि भारतीय रेल के लगभग 64 हज़ार किलोमीटर के रेल लाइन के जाल में हर साल औसतन 180 और पिछले पाँच साल में 205 किलोमीटर रेल लाइन के नेटवर्क बना है.

रेल मंत्री ने ज़ोर देकर ग्रामीण इलाक़ों में रेल का मूलभूत ढांचा उतना नहीं बन पाया है जितना शहरों में और भविष्य में ग्रामीण इलाक़ों में रेल लाइन बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी. उनका कहना था कि नई परियोजनाओं को पारित करने और लागू करने के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाई जाएगी.

नई परियोजनाएं पारित होंगी

संसद में प्रवेश करने से पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि ये बजट जनता का है और जनता के लिए ही पेश किया जा रहा है. ग़ौरतलब है कि रेल मंत्री के भाषण से पहले पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने पत्रकारों से कहा, "रेल मंत्री के तौर पर हमारे कार्यकाल पर ममता जी ने सवाल उठाए हैं. हमें ममता जी से केवल ये पूछना है कि जो अकाउंटिंग यानी लेखा प्रणाली 60 साल से बनी हुई है, क्या वे उसी के तहत बजट पेश कर रही हैं या किसी नई प्रणाली का इस्तेमाल कर रही है?"

रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आईआईएमएस राना ने बीबीसी के साथ बातचीत में उम्मीद जताई है कि ममता बनर्जी एक आम आदमी का रेल बजट पेश करेंगी. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि राजस्व संग्रह में सुधार के लिए मालभाड़े को तर्कसंगत बनाए जाने की संभावना दिख रही है.

रेल बजट पेश करने से एक दिन पहले ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाक़ात की थी. इससे पहले रेल मंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये बजट आम आदमी को समर्पित है. उन्होंने कहा था कि यह जनता को समर्पित है क्योंकि आम आदमी हमारी संपत्ति और ताकत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+