चण्डीगढ़ में फिर शिक्षक भर्ती घोटाला

पढ़ें- हरियाणा में पॉलिथीन के दिन हुए पूरे
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में खराब प्रदर्शन किया था प्रशासन द्वारा उनके नाम चयनित शिक्षकों की सूची में डालने पर जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ उन्होंने आपत्तियां जताई थीं। चयन प्रक्रिया में हुए बदलाव के बाद वैकल्पिक परीक्षा में 1.13 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में शून्य अंक प्राप्त करने वाले दो उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया था।
शून्य अंक प्राप्त करने वाला एक उम्मीदवार वास्तव में साक्षात्कार के दौरान अनुपस्थित था लेकिन उसका नाम चयनित शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया था।
यद्यपि डीपीआई (स्कूल्स) के सुनील भाटिया का दावा है कि चयन प्रक्रिया को लेकर कोई विवाद नहीं है और चयन प्रक्रिया में किया गया बदलाव पारदर्शी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सरकारी एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडीटेशन फॉर कम्प्यूटर कोर्सेज (डीओईएसीसी) में हुई मानवीय त्रुटि को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
भाटिया ने कहा, "पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण थी. लेकिन कुछ निहित स्वार्थ इस पूरी प्रक्रिया को दूषित कर रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के पास चयन प्रक्रिया में किसी बाहरी व्यक्ति के भूमिका निभाने की कोई भी जानकारी हो तो वह एक हलफनामे और उचित सबूत के साथ हमसे संपर्क कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications