महंगाई पर हंगामा, राज्यसभा स्थगित

पढ़ें- महंगाई पर भाजपा ने फिर केंद्र को कोसा
सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एस.एस.अहलूवालिया और अन्य सदस्यों ने इस मसले पर नियम 167 और 168 के तहत चर्चा कराने की मांग उठायी जबकि सरकार इस मसले पर अल्पकालिक चर्चा कराना चाहती थी।
सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल सुचारू रूप से चलने देने की बार-बार अपील की जिसका कोई असर नहीं हुआ। संसदीय कार्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने जोर दिया कि सरकार ने इस मसले पर सोमवार को अल्पकालिक चर्चा कराने की मांग स्वीकार कर ली है।
चव्हान ने कहा, "हम चर्चा के लिए तैयार हैं। प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा अभी होने दीजिए।" विपक्ष के रुख में कोई बदलाव न देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications