सोपोर मुठभेड़ में जवान शहीद, नागरिक जख्मी

Jammu Kashmir map
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तबाह हुए दो मकानों के मलबे में छुपे एक आतंकवादी ने बुधवार को गोलीबारी कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक नगारिक जख्मी हो गया। सेना के जवान मलबे में तलाशी अभियान चला रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को हुई मुठभेड़ बच गए आतंकवादी ने गोलीबारी कर दी जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान और एक नागरिक जख्मी हो गए। जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया।

पढ़ें- आतंकवाद को मुसलमानों से जोड़ना बंद हो

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हुई मुठभेड़ स्थल पर बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में मंगलवार को पांच आतंकवादी मारे गए थे जबकि सेना के एक कैप्टन और दो जवान शहीद हो गए थे। अधिकारी ने कहा कि मलबे को हटाने में अभी समय लगेगा। यह कठिन काम है।

अधिकारी ने बताया, "सोपोर में मंगलवार को मुठभेड़ में नष्ट हुए मकानों के मलबे से कुछ दूरी पर एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया" पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे को हटाने का काम चल रहा है और मलबे के नीचे और आतंकवादियों के शव दबे हो सकते हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "समझा जाता है कि इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के प्रमुख कमांडर सहित पांच आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन मलबे को हटाने का काम पूरा होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।" इस बीच सोपोर शहर में सुरक्षा बलों का गश्त लगातार जारी रहा और शहर दूसरे दिन भी बंद रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+