पाक से सिर्फ आतंकवाद पर बात करेगा भारत

लंदन। पाकिस्‍तान से रिश्‍तों में मधुरता लाने के लिए भारत लगातार प्रयास में है। दोनों देश यह जानते हैं कि सिर्फ आतंकवाद ही है, जिसने अभी तक कड़वाहट घोली है। यही कारण है कि 25 फरवरी को दोनों देशों के बीच होने वाली सचिव स्‍तर की वार्ता में आतंकवाद मुख्‍य मुद्दा होगा। वार्ता में भारत अपने पड़ोसी देश में फल-फूल रहे आतंकी संगठनों को नष्‍ट करने पर जोर देगा।

भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने सोमवार शाम कहा कि भारत-पाक के बीच 25 फरवरी को होने वाली वार्ता के दौरान आतंकवाद मुख्य मुद्दा होगा। राव ने कहा कि शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान और उसके सीमावर्ती इलाकों में पनाह लिए आतंकियों से है।

पढ़ें- पाक से वार्ता में आतंकवाद होगा प्रमुख मुद्दा

अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में राव ने संवाददाताओं से कहा, "25 फरवरी को होने वाली बातचीत में आतंकवाद के बारे में हमारी मुख्य चिंता पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा।" राव अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में मिलेंगी। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्तर पर होने वाली यह पहली महत्वपूर्ण वार्ता है।

भारत लगातार मुंबई हमले में शामिल षडयंत्रकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पाकिस्तान से करता रहा है। भारत की मांग यह भी है कि पाकिस्तान सीमा पार क्षेत्र में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट करे। राव ने कहा, "पाकिस्तानी सरकार द्वारा ऐसे गुटों के खिलाफ प्रभावकारी कार्रवाई निश्चित रूप से करनी होगी।"

पढ़ें- वार्ता में कश्‍मीर मुद्दा उठाएगा पाक

जहां भारत के एजेंडे में सिर्फ एक मुद्दा है, वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि वह बातचीत के दौरान कश्मीर सहित सभी मुद्दे को उठाएगा। राव ने कहा, "निश्चितरूप से हम बातचीत का दरवाजा खुला रखेंगे। पाकिस्तान के साथ संवाद शुरू करने के लिए यह बातचीत भारत की ओर से की गई एक समझदार पहल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+