कश्मीर मुद्दे पर बात करना चाहता है पाक

पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पाकिस्तान समग्र वार्ता की दिशा में बढ़ रहे किसी भी बातचीत के लिए तैयार है। उम्मीद है कि भारत कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए बातचीत की मेज पर आएगा।
क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए बातचीत को जरूरी बताते हुए बासित ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ निष्कर्षपरक वार्ता चाहता है। दोनों देशों के बीच वार्ता की तारीख 25 फरवरी तय की गई है, हालांकि दोनों ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications