पाक के विदेश सचिव से मुलाकात करेंगे कश्मीरी अलगाववादी

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात के लिए इंकार कर चुके कश्मीर के अलगाववादी नेता बुधवार को पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर से मुलाकात कर सकते हैं।

राजधानी पहुंचने के कुछ समय बाद ही बशीर के बुधवार शाम छह बजे एक होटल में अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों गुटों और अन्य अलगाववादियों से मुलाकात करने की संभावना है। गुरुवार को वह भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव से मुलाकात करेंगे।

हुर्रियत के नरमपंथी गुट के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुक और कट्टरपंथी गुट के प्रमुख सैयद अली गिलानी सहित अन्य नेता पहले से ही राजधानी में मौैजूद हैं। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक को भी मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन उनके इस बैठक में हिस्सा लेने की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मीरवाइज ने आईएएनएस से कहा, "हमने सलमान बशीर को कश्मीर की वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया है और उन्हें मानवाधिकारों के हनन के संबंध में भी बताया गया है।"

पाकिस्तान समर्थक गिलानी इस समय चिकित्सा के लिए दिल्ली में हैं। उनके प्रवक्ता ने बताया कि गिलानी कश्मीर मुद्दे पर त्रिपक्षीय बातचीत की आवश्यकता पर बल देंगे।

गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बातचीत के लिए अलगाववादियों को आमंत्रित किया था। मीरवाइज ने शुरुआत में यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन गिलानी ने इसका विरोध किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+