बिहार: रैली में आए वोटरों के लिए अश्लील नृत्य

पढ़ें- बिहार की अन्य खबरें
रविवार को आयोजित होने वाली की पूर्व संध्या पर यह आयोजन किया गया। रैली में आये लोगों के लिए आयोजित इन नृत्य का आयोजन जनता दल यूनाइटेड के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने करवाया। यही नहीं अपने कार्यकर्ताओं के साथ वो खुद भी रात भर बार बालाओं के साथ नाचे। और तो और बार बालाओं के साथ अश्लील हरकतें करने से भी विधायक जी बाज नहीं आए।
चलिए लोगों का मनोरंजन हुआ सो हुआ, लेकिन अब विधायक जी का क्या। वो भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पार्टी के विधायक। श्याम बहादुर सिंह की इस हरकत ने जनता दल यूनाइटेड के सामने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर ये कौन स तरीका है वोट मांगने का।
कार्यक्रम को होली मिलन का नाम दिया
रात भर चले नृत्य की फुटेज जब टेलीविजन पर दिखाई गईं तो मीडिया ने विधायक जी के सामने कई सवाल खड़े कर दिए। जिनके जवाब में श्याम बहादुर सिंह ने पार्टी को एक लिखित माफी नामा सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वो पूर्वनिर्धारित नहीं था। असल में यह आयोजन होली की खुशी में किया गया, जो आगामी एक मार्च को है। विधायक ने आगे लिखा कि उन्हें इस बारे में पहले पता तक नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications