यूपी में तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या

वन विभाग ने इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार का है। अधिकारी के मुताबिक यह घटना कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार के मिर्तहा परिक्षेत्र के सेमरी गांव की है, जहां शनिवार को एक मादा तेंदुए घुस आई थी।
पढ़ें- भोपाल के गांव में मिली 'कैटरीना'
तेंदुए ने गांव में पशु पर जानलेवा हमला किया, जिसे देखते हुए ग्रामीणों की भड़ इकठ्ठा हो गई और तेंदुए को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आरके सिंह ने बताया कि तेदुए के शरीर पर जख्म तो नहीं पाये गये लेकिन उसके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीट-पीटकर मारने की पुष्टि हुई है। सिंह ने कहा कि घटना में मुख्य रूप से शामिल तीन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तेंदुए की उम्र करीब ढाई साल थी। कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में करीब 35 तेदुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications