93 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी पर मामला दर्ज
आयकर विभाग के गुप्तचरों ने आईएएस अधिकारी और व्यवसायी बी.एल.अग्रवाल के घर पर चार फरवरी को छापेमारी की थी। राज्य सरकार ने अग्रवाल को 10 फरवरी को निलंबित कर दिया था और इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी।
एक अधिकारी ने यहां बताया कि ईडब्ल्यूओ ने शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में बी.एल.अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
भोपाल परिक्षेत्र आयकर विभाग ने आईएएस अधिकारी बी.एल.अग्रवाल के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर राज्य सरकार को सूचित किया था कि 1988 बैच के इस आईएएस अधिकारी के पास 93 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
आयकर विभाग के मुताबिक अग्रवाल ने अपने नजदीकी रिश्तेदार के नाम से चल रहे इस्पात संयंत्र में लगभग 60 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications