युवक की मौत, पुणे विस्फोट में मरने वालों की संख्या 14 हुई (लीड-1)
राजीव अग्रवाल पुणे के सिम्बॉयसिस लॉ कालेज का छात्र था। पुणे पुलिस के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि राजीव की मौत जहांगीर अस्पताल में रविवार सुबह 5.45 बजे हुई।
शहर के अस्पतालों में भर्ती पांच अन्य घायलों की हालत भी गंभीर है जबकि अन्य 33 घायलों की हालत बेहतर है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद छात्र का शव उसके पिता को सौंपा जाएगा।
पुणे के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा को कड़ा करने के लिए कई उपायों को लागू किया गया है। इसमें दोपहिया वाहन चालकों को चेहरा ढंकने पर रोक भी शामिल है। एक वर्ष पहले स्वाइन फ्लू फैलने के बाद पुणे में दोपहिया वाहन चालकों में चेहरा ढककर चलना आम हो गया था।
पिछले तीन दिनों में 103 शिक्षण संस्थाओं में सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के कार्यक्रम में 40,000 छात्रों को शामिल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications