पुणे: घायल छात्र की मौत, मृतकों की संख्या 14 हुई

पढ़ें- पुणे धमाके से संबंधित अन्य खबरें
राजीव अग्रवाल पुणे के सिंबियोसिस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का छात्र था। पुणे पुलिस के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि राजीव की मौत जहांगीर अस्पताल में हुई। शहर के अस्पतालों में भर्ती अन्य पांच घायलों की हालत भी गंभीर है।
संदेह है कि 13 फरवरी को जर्मन बेकरी में दो लोगों ने थैलों में आरडीएक्स विस्फोटक रखे थे। विस्फोट से मारे जाने वालों की संख्या अब 14 हो गई है। पुणे विस्फोट में 57 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications