पुर्तगाली द्वीप पर बाढ़, भूस्खलन से 32 की मौत (लीड-1)
लिस्बन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के अटलांटिक महासागर में स्थित द्वीप मेडेइरा द्वीप में आए तूफान में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 68 घायल हुए हैं। स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को यह सूचना दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भारी वर्षा से आई बाढ़ के कारण द्वीप पर भारी पैमाने पर भूस्खलन हुआ। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध द्वीप में तेज वर्षा से कारें, पुल और पेड़ बह गए। पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति ठप है और 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की खबरें भी हैं।
द्वीप के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री जोस सोक्रेटीज ने जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होते ही वह द्वीप का दौरा करेंगे।
मेडेइरा के स्थानीय प्रमुख अल्बटरे जोओ जार्डिम ने यूरोपीय आयोग के प्रमुख जोस मैनुएल बारोसो से आपात सहायता का अनुरोध किया।
करीब 265,000 की आबादी वाले मेडेइरा में वर्ष 1993 के बाद पहली बार विनाशकारी तूफान आया है। उस समय तूफान में आठ लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications