ताइवान में 4,000 पुरुषों ने पत्नियों के दुर्व्यवहार की शिकायत की
ताइपेइ, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान के 4,000 पुरुषों ने पिछले वर्ष अपनी पत्नियों के दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए सहायता की मांग की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंरिक मंत्रालय द्वारा पारिवारिक दुर्व्यवहार के मामलों से निपटने के लिए स्थापित हॉटलाइन पर वर्ष 2009 में 4,428 पुरुषों ने पत्नियों के दुर्व्यवहार की शिकायत करने के लिए फोन किया।
घरेलू हिंसा को रोकने के लिए आतंरिक मंत्रालय की एजेंसी की अधिकारी चांग सियु-युआन ने कहा कि इन पुरुषों को मौखिक या शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। इसका कारण है कि कुछ महिलाएं अपने पतियों से अधिक पैसा कमाती हैं और घरों में प्रभावी भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक समानता के अभियान के बाद अधिक संख्या में पुरुषों ने पत्नियों के दुर्व्यवहार की शिकायत करने की इच्छा जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications