बिहार में रेलगाड़ी में लूटपाट, 2 यात्री घायल
पुलिस के अनुसार 514 डाउन सवारी गाड़ी पर दो से तीन अज्ञात लुटेरे बिहटा रेलवे स्टेशन पर सवार हो गए और गाड़ी खुलते ही एक बोगी में लूटपाट करने लगे। इस दौरान लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर दो यात्रियों धीरज कुमार और शंभु पर रिवाल्वर के बट से सिर पर वार कर दिया जिससे दोनों यात्री घायल हो गए।
दानापुर राजकीय रेल पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि घायलों को दानापुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह रेलगाड़ी बक्सर से पटना आ रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications