दिल्ली के तापमान में इजाफा
यहां का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।"
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा, "सुबह में दौरान धुंध बरकरार रहेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications