मेक्सिको में 18 टन विस्फोटक बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार उद्योगों में उपयोग होने वाले विस्फोटक को नुएवो लियोन और कोएहुइला प्रांत की सीमा पर एक राजमार्ग से चुरा लिया गया था। इसके बाद संघीय पुलिस और सेना के जवानों ने चुराए गए सामान की बरामदगी के लिए अभियान शुरू किया।
बाद में यह विस्फोटक औद्योगिक शहर और नुएवो लियोन प्रांत की राजधानी मोंटेरी जाने वाले एक राजमार्ग पर पाया गया।
ट्रक विस्फोटक लेकर गुरुवार को रवाना हुआ था लेकिन वह पूर्वी राज्य तमाउलिपास के निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
मेक्सिको में नशीले पदार्थो के व्यापार से जुड़ी हिंसा 17,000 हत्याएं हो चुकी हैं। राष्ट्रपति फिलीप काल्डेरॉन ने 50,000 सैनिकों और 20,000 संघीय पुलिसकर्मियों को नशीले पदार्थो का व्यापार रोकने के लिए तैनात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications