ईसा मसीह की आपत्तिजनक तस्वीर प्रकाशित करने वाले गिरफ्तार (लीड-1)

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा, "इस मामले के दोषियों को पंजाब पुलिस के विशेष दल ने गिरफ्तार कर लिया है। हम राज्य के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हैं।"

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जालंधर के पुलिस आयुक्त गौरव यादव ने आईएएनएस को बताया, "हमने उस प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है, जहां कुछ दिन पहले ये आपत्तिजनक तस्वीरें प्रकाशित की गईं थी। इस प्रकाशन के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रीतपाल सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (सीमा रेंज) प्रीत सिंह सहोटा ने बताया, "कुल मिलाकर शहर में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। हालांकि हम कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते।" बटाला राजधानी चण्डीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया, "शहर में निगरानी के लिए 2,000 पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस गश्त जारी है। हम आम आदमी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

गौरतलब है कि शहर में ईसा मसीह की आपत्तिजनक तस्वीर प्रकाशित करने के मुद्दे पर दो समुदाय के लोग शनिवार को आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने शहर में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+